सिद्धार्थनगर: गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के 67 गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई केंद्रों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप न मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। विशेष रूप से एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर और जिला प्रबंधक पीसीयू सुधांशु श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया गया।

जनपद में 67 क्रय केंद्र काम कर रहे हैं।

  • खाद्य विभाग – 28 केंद्र

  • पीसीएफ – 25 केंद्र

  • पीसीयू – 10 केंद्र

  • भारतीय खाद्य निगम – 3 केंद्र

  • मंडी समिति – 1 केंद्र

सरकार ने जिले को कुल 45,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य सौंपा है, लेकिन अब तक प्राप्त प्रगति संतोषजनक नहीं है।

जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों को सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने और मोबाइल क्रय के जरिए खेतों से भी गेहूं खरीदने को कहा। केंद्रों पर पीने का पानी, गुड़ और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में कई केंद्र बंद मिलने पर डीएम ने चेतावनी दी कि तीन दिन में अपेक्षित खरीद न करने वाले केंद्र प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.