महराजगंज:रामरतन पीजी कॉलेज में एक विशेष समारोह का आयोजन ,विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को इंस्पायर अवॉर्ड से किया सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जिले पनियरा में मंगलवार को स्थित रामरतन पीजी कॉलेज में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले पनियरा में मंगलवार को स्थित रामरतन पीजी कॉलेज में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को इंस्पायर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर कुल 32 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नाटक, भाषण, नृत्य और गायन शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है। छात्र अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत से पढ़ाई करें तो वे न केवल अपना बल्कि क्षेत्र और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की स्पष्टता बनाए रखने और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सम्मानित छात्रों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं

  • स्नातक श्रेणी: वंदना मौर्य, निकिता सहानी, प्रिया यादव और दीपक वर्मा

  • परास्नातक श्रेणी: सुनील, अर्नव, नम्रता, सलोनी

  • अन्य मेधावी छात्र: अनामिका, ज्योति, विजय लक्ष्मी और संजना सिंह

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक रामचंद्र यादव, प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह, कॉलेज के शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.