महराजगंज
महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम सभा कोहड़वल में आज प्रशासन और ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से मनाई गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम सभा कोहड़वल में आज प्रशासन और ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से मनाई गई।
ज्ञात हो कि बीते दिन कुछ मनबढ़ों द्वारा जयंती कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि पर आपत्ति जताई गई थी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी। लेकिन प्रशासनिक तत्परता और स्थानीय ग्रामीणों की समझदारी के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी गई।
आज सुबह से ही मौके पर निचलौल पुलिस की भारी तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों ने निर्धारित स्थान पर अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों को याद किया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















