महराजगंज
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित वीरेंद्र निषाद ने थाने में तहरीर देकर गांव के प्रवीण समेत चार व्यक्तियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याया संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर लिया।
कोल्हुई थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















