महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपराकाजी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के निचलौल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपराकाजी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ कमरे में मिला। यह घटना आज दोपहर की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

मृतक की पहचान राधेश्याम गौड़ (35 वर्ष) पुत्र छब्बी गौड़ के रूप में हुई है, जो पिपराकाजी गांव का निवासी था।

सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

घटना को लेकर गांव में शोक और भय का माहौल है। परिजन भी सदमे में हैं और अभी कुछ स्पष्ट रूप से बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.