सिद्धार्थनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सांसद जगदंबिका पाल और नगर पालिका अध्यक्ष ने अर्पित किए पुष्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में संविधान निर्माता और आज़ाद भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले में संविधान निर्माता और आज़ाद भारत के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को स्मरण किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, रमाकांत चतुर्वेदी, राम भरोसे चौहान, लाल जी बाब, सुधा त्रिपाठी, गुंजन, तथा पार्टी की अन्य महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा और न्याय के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित विचारों को साझा किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.