सिद्धार्थनगर: अंबेडकर जयंती पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आज संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आज संविधान निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 सिद्धार्थनगर द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके विचारों को नमन किया गया। उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

 

 

Voice Of News 24