महराजगंज:छत की कुड़ी से लटकता हुआ मिला संदिग्ध परिस्थितियों महिला का शव।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रजवड़ा खुर्द खुटारी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय नीलम पासवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रजवड़ा खुर्द खुटारी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय नीलम पासवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पाया गया। मृतका के भाई मनोज पासवान की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की परिजनों का आरोप है कि नीलम की शादी वर्ष 2020 में शैलेश पासवान से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता आ रहा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति शैलेश पासवान को हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।

नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात शैलेश ने बताया कि वह घर आया था और किसी काम से गांव गया था। वापस लौटने पर उसने पत्नी को छत के कुंडे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने शैलेश को हिरासत में ले लिया है। मौके पे पहुंच पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

नीलम की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, और पुलिस हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24