सिद्धार्थनगर:पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की समीक्षा और आगामी रणनीति तय करना रहा।जिले में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके

बैठक में जिले में घटित अपराधों की स्थिति, उनके निस्तारण की प्रगति, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर क्राइम, माफिया पर कार्रवाई, भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, और थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. महाजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस और तत्पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने थानों में लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने, सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संवाद स्थापित करने पर भी बल दिया।

 

Voice Of News 24