सिद्धार्थनगर पुलिस को बडी सफलता नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना पथरा बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना पथरा बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाती है।

जानकारी के अनुसार बताते चले कि आरोपी का नाम हलवाई उर्फ मुराली है, जो नेपाल के तौलियहवा जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा धमौली का रहने वाला है।मामला मुकदमा संख्या 16/2025 से जुड़ा है।आरोपी पर धारा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा है कि महिला व बाल अपराधों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.