अकबरपुर कोतवाली में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) सुरेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से पड़ने से आकस्मिक निधन

अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) सुरेंद्र सिंह का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो)सुरेंद्र सिंह का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद सूचना की पुष्टि तहसीलदार संतोष कुमार ने की है।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से राजस्व विभाग और तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुरेंद्र सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.