महाराजगंज :सीजीएसटी आयुक्तालय वाराणसी की पहल 16 स्कूलों में शौचालय और पेयजल सुविधाएं शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

महराजगंज

महराजगंज छात्राओं की शिक्षा और स्वच्छता को लेकर जनपद में एक पहल की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज छात्राओं की शिक्षा और स्वच्छता को लेकर जनपद में एक पहल की गई है। सीजीएसटी आयुक्तालय वाराणसी की पहल पर जनपद के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और 3 राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में नए शौचालय और सुरक्षित पेयजल की सुविधाएं शुरू की गई हैं। इन सुविधाओं का लोकार्पण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज शुक्रवार को किया।

इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “बेटियों की शिक्षा तभी सार्थक होगी, जब उन्हें स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छता और सुरक्षित पानी उपलब्ध हो। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देगी और छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।”

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। इससे न सिर्फ छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूलों की प्रधानाचार्याओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्य स्वच्छ विद्यालय अभियान और जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा देगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.