अयोध्या:महिला श्रद्धालुओं के साथ गेस्ट हाउस में अभद्रता का मामला आया सामने ,बाथरूम में नहाते वक्त बना लिया वीडियो

अयोध्या

अयोध्या के राम नगरी की पावन धरती पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालुओं के साथ गेस्ट हाउस में अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

अयोध्या के राम नगरी की पावन धरती पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालुओं के साथ गेस्ट हाउस में अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने बाथरूम में नहाते वक्त उनका वीडियो बनाया।

घटना राम जन्मभूमि के वीआईपी दर्शन मार्ग स्थित गेट नंबर 3 के पास एक गेस्ट हाउस की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे, जब एक महिला श्रद्धालु नहा रही थी, तभी गेस्ट हाउस में काम करने वाला युवक सौरभ छिपकर उसका वीडियो बना रहा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी सौरभ के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं। आरोपी बहराइच जिले का रहने वाला है और कुछ समय से अयोध्या के इस गेस्ट हाउस में कार्यरत था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है या और श्रद्धालुओं के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गेस्ट हाउस प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. अयोध्या पुलिस का कहना है कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गेस्ट हाउसों में सख्त निगरानी और नियमित जांच की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.