बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता नाबालिक के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार,पीड़िता सकुशल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बताते चले की पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बताते चले की पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिक को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोनार गांव निवासी सतीश उर्फ केमिकल पुत्र ओरीलाल के खिलाफ नाबालिक के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक शिवम सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार और महिला कांस्टेबल प्राची मिश्रा की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नाबालिक को सुरक्षित खोज निकाला गया।आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और नाबालिक के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24