बलरामपुर में लिपट्स और शीशमकी लकड़ी के साथ तीन ‘पुष्पा’ गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा पुलिस ने वन संपत्ति की चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बोटा लिप्टिस और 5 बोटा शीशम की कीमती लकड़ी बरामद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा पुलिस ने वन संपत्ति की चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बोटा लिप्टिस और 5 बोटा शीशम की कीमती लकड़ी बरामद की है। साथ ही इस अवैध कटान में लिप्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल उप निरीक्षक रमाकांत त्रिपाठी, उप निरीक्षक अमित चौरसिया, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, दीपक सिंह, अनीश सिंह और महिला कांस्टेबल मनीषा पांडेय के साथ एक टीम गठित कर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम को मौके से 16 बोटा लिप्टिस, 5 बोटा शीशम और एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद हुई। मौके से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनकी पहचान राजकुमार जायसवाल पुत्र जगन्नाथ – निवासी मोतीपुर,अक्षय जायसवाल पुत्र मिथलेश जायसवाल – निवासी नई बाजार,अरुण कुमार गुप्ता पुत्र हनुमान प्रसाद – निवासी अचलापुर,क्षेत्राधिकारी राय ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.