सिद्धार्थनगर:DM डॉ राजा गणपति आर ने आज डुमरियागंज में बन रहे निर्माणाधीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने आज डुमरियागंज में बन रहे निर्माणाधीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने आज डुमरियागंज में बन रहे निर्माणाधीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व इंजीनियरों को निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ राजा गणपति आर ने निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित समयसीमा, और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है और निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच होती रहे।

“कार्यालय का निर्माण जनहित से जुड़ा कार्य है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी,” — जिलाधिकारी

 

Voicde Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.