सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने आज नगर पंचायत कार्यालय बढ़नी चाफा का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने आज नगर पंचायत कार्यालय बढ़नी चाफा का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत में चल रही विकास योजनाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड की स्थिति और नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सेवाओं की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया। साथ ही, जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















