महराजगंज
महराजगंज जनपद में पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर और सवारीयों से भरी बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रेलर चालक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025





















