बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए चिंता बड़ाई तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, गेहूं की फसलें बर्बाद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली और रात 11 बजे से 12 बजे के बीच तेज़ आंधी के साथ हल्की बारिश ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली और रात 11 बजे से 12 बजे के बीच तेज़ आंधी के साथ हल्की बारिश ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। मौसम खराब होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई है। यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि इस समय गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है, आंधी इतनी प्रचंड थी कि कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए, वहीं किसानों की गेहूं की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुईं।

तेज़ हवाओं के चलते अनेक ग्रामीणों की झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, और बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई। नगर क्षेत्र में करीब 4 घंटे तक बिजली बाधित रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में दर्जनों गांव अभी भी अंधेरे में हैं।

किसानों की माने तो इस तूफान ने उनकी मेहनत पर पानी फेर काम कर दिया है। गेहूं की कटाई का समय होने के कारण फसलें खेत में तैयार थीं, और आंधी से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ने की आशंका है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.