मुंबई कमाने गये युवक की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत,शटरिंग का कर रहा था काम

मृतक की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के अनंतपुर गांव के रहने वाले 22 साल के अखिलेश यादव की मुंबई में दुखद मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के अनंतपुर गांव के रहने वाले 22 साल के अखिलेश यादव की मुंबई में दुखद मौत हो गई। वह एक इमारत की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गए। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब अखिलेश शटरिंग का काम कर रहे थे और अचानक उनका पैर फिसल गया।

अखिलेश सिर्फ दो महीने पहले ही काम ढूंढने के लिए मुंबई गए थे। वह तेलिया टोला के कतवारू यादव के बेटे थे और अपनी मेहनत से अपने परिवार का खर्चा चलाते थे।

जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला, तो वे तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अखिलेश के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.