महराजगंज:अवैध अस्पताल का खुलासा बिना पंजीकरण चल रहे नोवा हॉस्पिटल और पार्वती पैथोलॉजी को किया सील

महराजगंज

महराजगंज जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर आज 7 अप्रैल को दो स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर आज 7 अप्रैल को दो स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। निचलौल रोड स्थित नोवा हॉस्पिटल एंड डायबिटीज केयर को बिना पंजीकरण के संचालित करने पर सील कर दिया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल में चार अप्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ काम कर रहे थे अस्पताल में किसी मरीज के भर्ती न होने के बावजूद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया गया और नोटिस चस्पा किया गया।

इसके अलावा, शिकारपुर रोड स्थित पार्वती पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया गया, जहां धर्मेंद्र कुमार नामक व्यक्ति मौजूद पाया गया। जांच में पता चला कि यह पैथोलॉजी सेंटर अक्टूबर 2024 से बिना पंजीकरण के चल रहा था। पंजीकरण संबंधित दस्तावेजों की मांग पर वह पेश नहीं किए गए, जिसके बाद पैथोलॉजी सेंटर को तालाबंद कर दिया गया।

यह कार्रवाई उप मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल डॉक्टर राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी महराजगंज को भेज दी गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.