महराजगंज:सड़क हादसे से सहमा धानी ,तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंदा,एक बाइक सावर की मौके पे मौत

महराजगंज

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग के सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने फिर से कहर बरपाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग के सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने फिर से कहर बरपाया। इस हादसे में पहले एक बाइक सवार को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद स्कूटी सवार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। पिकअप के चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी भेजा, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

धीरज अग्रहरी की खास रिपोर्ट के अनुसार,दुर्घटना में घायल हुए युवकों में से एक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान बालकेस पुत्र नगीना कलाखोर, जिनकी उम्र 25 वर्ष थी, के रूप में हुई है दो अन्य युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.