सिद्धार्थनगर:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में मस्तिष्क से संबंधित रोगों का समय पर चिन्हीकरण और उनका समुचित उपचार प्रदान करना है।

बताते चले की मस्तिष्क रोगियों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा, जहां उनकी पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, गंभीर स्थिति में रोगियों को एम्स, नई दिल्ली भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की सेवाएं माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के कमरे नंबर 10 और 11 में उपलब्ध होंगी, जहां ओपीडी में रोगियों का उपचार किया जाएगा।

इस क्लीनिक का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मिलकर किया। इस उद्घाटन के साथ, जिले में मस्तिष्क रोगों के इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बेहतर उपचार का लाभ उठा सकेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.