आईपीएल 2025:मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 आज 20 मुकाबला खेला जायेगा जिसमे आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2025 आज 20 मुकाबला खेला जायेगा जिसमे आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।अभी तक मुंबई इंडियंस का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भिड़ंत पर फैंस की नजरें होंगी। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है, और यहाँ पर जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, मुंबई ने अधिकांश मौकों पर आरसीबी को हराया है।

हालांकि, इस बार मुंबई इंडियंस के लिए चुनौती हो सकती है। मुंबई इंडियंस इस में 4 मैचों में से 3 हार और 1 जीत के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में मुंबई को अपने खेल को सुधारने की जरूरत होगी, जबकि आरसीबी अपने मजबूत प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में जीतने की कोशिश करेगी।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा, खासकर मुंबई इंडियंस के लिए, जो इस सीजन में अपनी स्थिति को सुधारने के लिए पूरी ताकत से मैदान पर उतरेगी वो वक्त बताये गा कोण किस पे भारी है।

यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आखिरी मैच साल 2015 में जीता था। मुंबई इस सीजन खराब दौर से गुजर रही है और बेंगलुरु के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने का शानदार मौका है। हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए भी आरसीबी के सामने अग्निपरीक्षा होगी। क्योंकि, टीम प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, आरसीबी इस बार अपने नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने दोनों मैच में जीत हासिल की। हालांकि, उसे तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और विग्नेश पुथुर

 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- 

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल

 

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.