बलरामपुर :पूर्व विधायक की बहु की गला दबाकर हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,

बलरामपुर

बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद की बहू विनीता सरोज (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव गोंडा के जंगल के पास एक नाले में फेंक दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रहे सुखदेव प्रसाद की बहू विनीता सरोज (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव गोंडा के जंगल के पास एक नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक निजी बैंक में काम करता था। हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है।

 

विनीता सरोज सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में रहती थीं और बलरामपुर जिला पंचायत परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशिका के तौर पर काम करती थीं। 1 अप्रैल की शाम को विनीता बाजार के लिए निकली थीं, जिसके बाद वह लापता हो गईं। घरवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।2 अप्रैल को विनीता के पति मदन कुमार ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी और इस पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस तत्काल जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ किया। गुमशुदा के तलाश के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया। रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखे गए।

गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के मजरा परसौनी के पास एक पुल के किनारे ग्रामीणों को शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई। पति मदन ने शिनाख्त अपनी पत्नी के तौर पर की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसकी पहचान उमेश कुमार राव पुत्र सालिकराम के रूप में हुई। वह HDFC बैंक में सेल्स ऑफिसर निकला। टीम ने हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की।पूछताछ में उमेश ने बताया, मैं विनीता का रिश्ते में भांजा लगता हूं और हम दोनों के बीच संबंध थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.