आईपीएल 2025:आज ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क

आज आईपीएल 2025 में एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


आज आईपीएल 2025 में एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन अच्छा नहीं बीत रहा है. मुंबई प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है, वहीं लखनऊ सातवें नंबर पर है. अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबलों में लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा भरी रहा है, लेकिन इस बार पांच बार की चैंपियन मुंबई की चुनौती लखनऊ के लिए आसान नहीं होने वाली है। मेजबान लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का लचर प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है।

मुंबई इंडियंस, जो हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी मात देकर आ रही है, अपने स्टार खिलाड़ियों की दमदार वापसी के साथ लखनऊ पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11


लखनऊ सुपर जाएंट्स: 

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस: 

रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.