
आईए जाने कि आज 4 अप्रैल का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
- 1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना।
- 1858: रानी लक्ष्मीबाई को अंग्रेजों से भीषण युद्ध के बाद झांसी को छोड़ना पड़ा।
- 1818 में 4 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और 20 सितारे’ को शामिल करने को मंजूरी दी थी।
4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
- 1905 – नृपेन चक्रबर्ती – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1908 – बेगम ऐज़ाज़ रसूल – भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।
- 1915 – असित भट्टाचार्य – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1933 – बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 1949 – परवीन बॉबी – भारतीय अभिनेत्री।
4 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
- 2021 – ख़लील धनतेजवि – गुजरात के प्रसिद्ध कवि ग़ज़लकार थे।
- 2019 – वेदवती वैदिक – प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
- 1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
- 1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


