अयोध्या:टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे अयोध्या,लिया रामलला का आशीर्वाद

अयोध्या

टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे अयोध्या,सपत्नी हनुमानगढ़ी पर किया दर्शन पूजन, राम लला का लिया आशीर्वाद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की है। अब टीम अपने अगले मैच के लिए लखनऊ में है, जहाँ शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा।

मैच से पहले, मुंबई इंडियंस के कुछ प्रमुख खिलाड़ी, जैसे सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और तिलक वर्मा, अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर से तस्वीरें साझा कीं, जबकि दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में तिलक वर्मा और कारण शर्मा भी दिखाई दिए।मुंबई इंडियंस का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शुक्रवार, 4 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.