सिद्धार्थनगर:तेज रफ्तार कार ने आठ वर्षीय बालिका को मारी टक्कर,बालिका की मौके पे मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मलगहिया ग्राम सभा के पास कल बुधवार कोतेज रफ़्तार कार ने टक्कर से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मलगहिया ग्राम सभा के पास कल बुधवार कोतेज रफ़्तार कार ने टक्कर से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना एनएच-730 पर पचपेड़वा से बढ़नी की ओर जा रही कार से हुई। साधना (8) पुत्री संजय सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बालिका का सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद, कार चालक ने कार को नेपाल की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन बढ़नी कस्बे के बस स्टॉप के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया। लोगों ने कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.