सिद्धार्थनगर:मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने विकास खंड मिठवल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्य विकास अधिकारी  जयेंद्र कुमार ने विकास खंड मिठवल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल ही में निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्य विकास अधिकारी  जयेंद्र कुमार ने विकास खंड मिठवल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल ही में निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सक और स्टाफ की उपस्थिति को चेक किया गया, और स्वास्थ्य केंद्र के भवन तथा परिसर में सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण में चिकित्सक द्वारा लेबर रूम, ओ.पी.डी., और मेडिसिन स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों ने चिकित्सीय सुविधाओं और स्टाफ की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान, स्वास्थ्य केंद्र में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली में कोई कमी न हो।

 

Voice of News 24