महराजगंज:दर्दनाक हादसा खेत में गेहूं की बाली बीनते समय कंबाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

मृतक की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना उस समय हुई जब महिला, लक्ष्मी राहुवंश (उम्र लगभग 55 वर्ष), खेत में गेहूं की छोटी बालियों को इकट्ठा कर रही थीं। अचानक कंबाइन चालक ने कंबाइन को बैक गियर में चलाया, जिससे महिला कंबाइन के पिछले पहिए के नीचे आ गई।
महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी राहुवंश के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी।उनके दो विवाहित बेटे हैं, ठोकई और पूर्णवासी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी देते हुए ठूठीबारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.