अयोध्या
अयोध्या के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के पौसरा गांव में शुक्रवार सुबह सरयू नदी में एक मछुआरे को भगवान शंकर की धातु मूर्ति मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के पौसरा गांव में शुक्रवार सुबह सरयू नदी में एक मछुआरे को भगवान शंकर की धातु मूर्ति मिली। मछुआरे राजकिशोर के जाल में मछलियों के साथ यह मूर्ति फंसी थी। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जाल में फंसी मूर्ति देखकर राजकिशोर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मूर्ति को बरामद किया। गोसाईगंज थाना अध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति की पूरी जांच की जाएगी और इसे पुरातत्व विभाग के पास परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























