उत्तर प्रदेश सरकार ने चैत्र नवरात्रि को लेकर सख्त आदेश जारी किया, धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में अवैध बूचड़खानों को बंद करने और मांस, मछली आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

इस आदेश के अनुसार, नवरात्रि के पूरे आयोजन मंदिरों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की मांस या मछली की दुकानें नहीं रहेंगी। इसके अलावा, इस क्षेत्र के बाहर भी मांस की दुकानों को लाइसेंस के शर्तों के अधीन ही संचालित किया जा सकेगा और खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी।

इसके अलावा, रामनवमी के दिन 6अप्रैल राज्य में सभी मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह कदम धार्मिक स्थलों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए और नवरात्रि के पवित्र माहौल को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.