निचलौल:रामनवमी और ईद को लेकर पीस पार्टी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

मजहरजगंज

आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से निचलौल थाना परिसर में आज दोपहर 12:00 बजे पीस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से निचलौल थाना परिसर में आज दोपहर 12:00 बजे पीस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निचलौल सीओ अनुज सिंह, निचलौल थानाध्यक्ष गौरव कनौजिया, निचलौल के चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया और दोनों समुदायों के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से रमजान, ईद और रामनवमी के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और समुदाय के लोग मिलकर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह बैठक क्षेत्र में आपसी सद्भाव और शांति को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे सभी समुदायों के बीच सहयोग और एकता को बढ़ावा मिलेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.