बलरामपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक अविरल शुक्ला, हेड कांस्टेबल सभाजीत यादव, जितेंद्र यादव, और अभिनेश त्रिपाठी की एक टीम सघन चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। इस दौरान टीम ने अभियुक्त समीर उर्फ छोटू (पुत्र मोबीन), निवासी गोपलापुर, थाना गौरा चौराहा और प्रभुनाथ उर्फ दिनेश (पुत्र श्यामलाल पासवान), निवासी गोपलापुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

यह गिरफ्तारी पुलिस की कड़ी मेहनत और सघन चेकिंग अभियान का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.