सिद्धार्थनगर:घारी में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो मवेशियों की मौत, दो झुलसे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल पश्चिम गांव में मंगलवार को एक घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल पश्चिम गांव में मंगलवार को एक घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें एक भैंस जलकर मर गई और दो अन्य भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं।

जानकारी के अनुसार, गोनहा ताल पश्चिमी गांव की अवधि निषाद पत्नी सेतु निषाद के घर के छप्पर की घारी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से घारी में बंधी एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें झुलस गईं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24