सिद्धार्थनगर: बांसी कोतवाली में महिला लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला लेखपाल निलंबित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान एक महिला लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस के दौरान एक महिला लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लेखपाल  परिसर में एक व्यक्ति से पैसे ले रही हैं।

घटना  यह है कि संबंधित व्यक्ति ने रुपए गिनकर एक फाइल में रखे, जिसे बाद में महिला लेखपाल ने उठाया और वहां से चली गई। यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है, और किसी ने यह पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वीडियो के सामने आने के बाद एसडीएम शशांक शेखर राय ने कार्रवाई की और महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान महिला लेखपाल को तहसील बांसी के राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने इसकी जांच तहसीलदार बांसी को सौंपी है। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24