महराजगंज :धानी के पहले सड़क हादसे में तीन बेटियों की हुई थी मौत, वहीं आज फिर हादसे में ही एक वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत!

महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का कहर जारी है। आज सोमवार को दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा मार्ग पर स्थित सिकंदराजीतपुर पेट्रोल पंप के पास आज सोमवार की दोपहर दो तेज रफ्तार बाइक सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सूर्यांश (28 वर्ष), निवासी फरेंदा (बाइक नंबर UP 56AX 8001) और रामवरन  (55 वर्ष) निवासी अजगरहा भौरावारी (बाइक नंबर UP 53EA 1912) के रूप में हुई है। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी धानी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में भी रामवरन की स्थिति गंभीर बनी रही। अंततः रामवरन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.