ब्यूरो रिपोर्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में आज अचानक से बड़ा आउटेज देखने को मिला है। यूजर्स को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में आज अचानक से बड़ा आउटेज देखने को मिला है। यूजर्स को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। सोमवार की शाम शुरुआती आउटेज की रिपोर्ट आई, और शाम करीब 7 बजे एक बार फिर से प्लेटफॉर्म पर तकनीकी समस्या देखी गई।

इस आउटेज के कारण लोग X हैंडल्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और लॉग-इन करने में भी असमर्थ हो रहे हैं। दुनियाभर में यूजर्स ने इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें की। कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे मुद्दों से जुड़ी जानकारी पाने में भी मुश्किल का सामना किया।
X टीम द्वारा इस तकनीकी समस्या पर जल्द काम किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यूजर्स को फिलहाल इस दिक्कत से निपटने के लिए धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है।























