सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आजकल इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग अक्सर फर्जी वेबसाइटों और फिशिंग हमलों का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और संदेशों पर ध्यान न दें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें।
- अधिकृत वेबसाइट का उपयोग: इंटरनेट पर वेबसाइट डालते समय अधिकृत वेबसाइट का उपयोग करें।
- गोपनीय जानकारी साझा न करें: किसी भी बैंक से संबंधित कॉल/संदेश में रिवॉर्ड पॉइंट, केवाईसी, लोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सीवीवी, ओटीपी की मांग की जाती है तो कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर ना करें।
- फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहें: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर फर्जी तरीके से आईडी बनी हुई है जिसके माध्यम से भी फ्रॉड किया जाता है।
- अधिकृत ऐप्स का उपयोग करें: अपने मोबाइल फोन में अधिकृत एप्लीकेशन ही डाउनलोड करें।
- पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें: पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते समय सावधान रहें, क्योंकि इससे आपके डेटा का चोरी होने का खतरा होता है।
- साइबर अपराध होने पर 1930 पर करें कॉल: किसी भी प्रकार की साइबर फ्रॉड के लिए 1930 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने पीपीटी और वीडियो क्लिप के माध्यम से साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को ठगते हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, एआईजी स्टांप राजेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
सिद्धार्थनगर: खेत में मिला बूढ़े व्यक्ति का शव ,बेटे पर लगा हत्या का आरोप पुलिस ने मामला किया दर्ज https://t.co/0Uk63vVOM0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 11, 2025























