मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गांव देहात फाउंडेशन द्वारा एक भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत लाडिलापुर तिवारी का पुरवा में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गांव देहात फाउंडेशन द्वारा एक भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत लाडिलापुर तिवारी का पुरवा में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गांव देहात फाउंडेशन द्वारा एक भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में सामाजिक एकता और समरसता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पारंपरिक खिचड़ी का आनंद लिया। गांव देहात फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष तिवारी ने कहा कि गांव की एकता और भाईचारे की मिसाल आज भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में मदद मिलती है।

वहीं, फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही कुरीतियों को दूर करने और समाज का विकास करने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव सुदीश चंद्र सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Voice Of News 24