महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग पर एक चीनी नागरिक गिरफ्तार

  महराजगंज 

जनपद महराजगंज से सटे भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ करते एक चीनी नागरिक को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग पर रेंजर साइकिल के साथ भारत में घुसपैठ कर रहे चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक जब सीमा के रिहायशी इलाके में सुरक्षा एजेंसियां गश्त पर थीं तभी पिलर संख्या 519 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को भारत में प्रवेश करते देख उक्त सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक कर पूछताछ करने लगीं। पूछताछ में पता चला कि वह चीन का रहने वाला है जो अवैध रूप से बिना वैधानिक दस्तावेज के भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने अब चीनी नागरिक पुलिस के हिरासत में हैं, जिससे गहनता से पूछताछ एवं उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से चाइना का पासपोर्ट, नागरिकता काॅर्ड और कुछ चाइनीज मुद्रा भी बरामद हुई हैं।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]