धानी
जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक क्षेत्र में धीरज अग्रहरी के माता-पिता द्वारा कंबल वितरित करने कि पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
यूं तो बहुत सारे लोग अपने पैसे को दोस्तों के साथ पार्टी में या अन्य किसी जगह बेफिजूल में खर्च कर देते हैं, लेकिन आज मकर संक्रांति के अवसर पर धानी में वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के निचलौल HOD धीरज अग्रहरी के माता-पिता ने इस बढ़ती ठंड में गरीबों के लिए जो काम किया है, लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।
जहां एक तरफ गरीब एवं असहाय लोग इस भीषण सर्दी में ठिठुरते दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे समाज सेवा करने वाले लोग उभर कर सामने आ रहे हैं जिससे उन गरीबों का कल्याण हो सकें और ठिठुरते शरीर पर कंबल ओढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए एक आइना जैसा काम है।
कुछ इसी प्रकार से आज धानी में धीरज अग्रहरी के माता-पिता द्वारा सैकड़ों ग़रीब लोगों के बीच में कंबल वितरित किया गया, जिससे उनकी यह भीषण ठंड का मौसम सुविधाजनक ढंग से गुजर सकें। इस दौरान ग़रीब और असहाय लोग कंबल पाकर अत्यधिक हर्षित हुए और खूब आशिर्वाद दिए। ऐसे में सभी संपन्न लोगों को होना चाहिए कि इस प्रकार से गरीबों का ख्याल रखें जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के हर व्यक्ति का जीवन सुखमय और सुविधापूर्ण हों।
इस दौरान धीरज अग्रहरी के पिता शिवधर अग्रहरी,माता सोनमती देवी भाई सूरज अग्रहरी समेत परिवार के सभी सदस्यों द्वारा गरीबों को कंबल ओढ़कर जलपान भी करवाया गया।
महराजगंज : अज्ञात बाइक की ठोकर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा घटनाक्रमhttps://t.co/ukh4GAAv20
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 14, 2025


















