महराजगंज : अज्ञात बाइक की ठोकर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा घटनाक्रम

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात बाइक ने बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर आज मंगलवार की देर शाम झूलनीपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पति-पत्नी निचलौल की तरफ आ रहे थे, तभी उनके पीछे की तरफ से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां पर घायल अंगिरा देवी (35) व उनके पति मुन्ना को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंगिरा देवी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24