महराजगंज
महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों में किया गया कम्बल का वितरण, कितने दिनों से चल रहा यह नेक कार्य? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
भारत नेपाल सीमा पर इस समय ठंड अपने चरम सीमा पर है। इसी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठूठीबारी ग्राम सभा के भूतपूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्त द्वारा गरीबों व असहाय लोगों में कंबल का वितरण किया गया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक यह कम्बल वितरण का कार्यक्रम करीब 30-35 वर्षों से चला आ रहा है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर ओमप्रकाश गुप्त (भूतपूर्व प्रधान – ठूठीबारी) गरीब व असहाय लोगों में कंबल का वितरण कर एक सहयोग प्रदान करने का पुनीत कार्य करते है।
इसी क्रम में आज मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर करीब 125 गरीब लोगों में कंबल वितरण किया गया। जिसमें
कुंती देवी, उर्मिला ,शुभावती, संभा,राबड़ी देवी, बहरइची, संगीता, शीला, जगदीश गोस्वामी, जवाहिर, ठगई, समेत करीब कुल 125 लोग सामिल थे।
इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे पत्रकारों को एक डायरी और कलम देकर भी सम्मानित किया गया ताकि वे हमेशा सच्चाई को लिखने में उस कलम की कीमत को चुका सकें।
इस कार्यक्रम के दौरान संजय रौनियार, जयप्रकाश निगम (कोटेदार), स्वामीनाथ चौधरी, नन्द प्रसाद चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता, रामदुलारे, हृदेश वर्मा, सिद्धार्थ निगम, सचिंद्र चौधरी, रामनरेश यादव, नाथू तथा दिनेश रौनियार, विनय, मोहन साहनी, आलोक चौधरी, प्रवीण मिश्रा समेत तमाम वर्गों के लोग मौजूद रहे।
देश मना रहा है मकर संक्रांति का त्योहार, जानें इस त्योहार को मनाने के पिछे का इतिहासhttps://t.co/DtbrTIriGG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2025


















