पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों से 150 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने कि तैयारी, गोरखपुर से विभिन्न स्टेशनों के लिए चलेगी 50 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर

महाकुंभ 2025 में संगम स्नान के लिए गोरखपुर से 50 तो पूर्वोत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों को मिलाकर कुल 150 महाकुंभ मेला ट्रेन चलाने की तैयारी है। इन ट्रेनों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाकुंभ 2025 में संगम स्नान के लिए गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग और झूसी के लिए 50 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से रामबाग के लिए दो और झूसी के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। आवश्यकतानुसार और ट्रेनें चलाई जाएंगी। सभी ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों से 150 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक महाकुंभ संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन की पहल पर रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग और झूसी के लिए दस महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से रामबाग के लिए दो और झूसी के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का दी है।
गोरखपुर से बनकर चलने वाली सभी ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर गोरखपुर जंक्शन पर अतिरिक्त विश्रामालय होल्डिंग एरिया और टिकट काउंटर खोले जाएंगे। गोरखपुर, गोमतीनगर, भटनी, छपरा, थावे, कासगंज, काठगोदाम, मऊ, दोहरीघाट और बनारस सहित पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों से 150 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14-14 कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर के रास्ते गोमतीनगर से झूसी के बीच 27 एवं 28 जनवरी को महाकुंभ मेला स्पेशल चलाई जाएंगी। महाकुंभ के दौरान कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।
इन ट्रेनों के जरिए श्रद्धालु को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने के लिए सुविधा तो होगी ही साथ ही साथ उनकी यात्रा भी बेहतर और आरामदायक होगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.