महराजगंज:सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

महराजगंज

महराजगंज सदर तहसील के कसमरिया में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज सदर तहसील के कसमरिया में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और सदर प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। और अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर में नई ऊर्जा और फुर्ती का संचार होता है, जो युवाओं के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस आयोजन में हरेंद्र पटेल, संजीव शुक्ला और वीरेंद्र लोहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रतियोगिता ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया बल्कि स्थानीय स्तर पर एकजुटता और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]