महराजगंज : महाकुंभ की तैयारियों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

महराजगंज

महाकुंभ कि तैयारियां अब अपने अन्तिम पड़ाव के तरफ़ बढ़ रही है। ऐसे में भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए लगातार अधिकारियों का तांता लगा हुआ है। आज भी इन अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रयागराज।महाकुंभ की सुरक्षा तैयारियों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी जोन, मंडलायुक्त और डीआईजी गोरखपुर ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और इसे सख्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान, उन्होंने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। बैठक में महाकुंभ के समय सीमा पर होने वाली गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि सीमा पार से किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि न हो और महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न आए।

 

Voice Of News 24 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]