सिद्धार्थनगर:युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान,पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर

चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में बुधवार शाम लगभग पांच बजे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर: चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में बुधवार शाम लगभग पांच बजे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश (24) पुत्र घमालू निवासी परसिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नरेश ने अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता घमालू ने पुलिस को बताया कि नरेश की शादी लगभग दो साल पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमहरिया में हुई थी। लेकिन, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। बुधवार को नरेश दिहाड़ी मजदूरी करने शोहरतगढ़ गया था और परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.