आईए जाने कि आज 9 जनवरी का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
![]()
9 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
- 1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
- 1914 – महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
- 2020 – भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया। संशोधन के बाद नया मानदंड वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति देता है।
- 2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 2000 – हिमा दास – आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
- 1922 – हरगोबिन्द खुराना, भारतीय जैवरसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
- 1927 – सुन्दरलाल बहुगुणा – प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता।
- 1961 – सुनील लहरी – भारतीय अभिनेता, जिन्होंने सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी।
- 1974 – फ़रहान अख़्तर, भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक।
9 जनवरी को हुए निधन
- 2003 – क़मर जलालाबादी – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि।
- 1945 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
प्रवासी भारतीय दिवस
9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है. यह दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि साल 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे थे. प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. इस दिन को मनाने का मकसद प्रवासी भारतीयों को देश से जोड़ना है. प्रवासी भारतीय दिवस शुरू करने का श्रेय लक्ष्मीमल सिंघवी कमेटी को जाता है ।
बलरामपुर:ऑपरेशन कवच के तहत इण्डो-नेपाल बार्डर से सटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजनhttps://t.co/TG7bDdYkOi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 8, 2025


















